झारखंड : रांची में ईडी का शिकंजा…मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी!
Jharkhand: ED tightens its grip in Ranchi...Raids at several places in money laundering case!

रांची : ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम एक बार फिर रांची में कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को सुबह ईडी ने झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर इलाके समेत कई ठिकानों पर रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार रांची के हरिओम टावर स्थित राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर भी ईडी पहुंची है। यहां छापेमारी चल रही है। ईडी ने राजवीर कंस्ट्रक्शन के दफ्तर से कई फाइलों को जब्त किया है।
इसके अलावा, कई अन्य बिल्डरों के दफ्तर पर भी छापेमारी की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी ने छापामारी की है। गौरतलब है कि इसके पहले 26 सितंबर साल 2023 को भी ईडी ने इनके ठिकानों पर छापेमारी की थी। जीएसटी में गड़बड़ी को लेकर यह छापामारी हुई थी। जिन ठिकानों पर छापामारी हुई थी, वह बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं।
इससे पहले ईडी रांची में आयुष्मान घोटाला को लेकर भी कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है। ईडी ने आयुष्मान घोटाले को लेकर जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव गुड्डू सिंह के घर पर भी छापामारी कर कई कागजात जब्त किए थे।