रांची: आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ईडी के समक्ष पेश होंगे। ईडी ने राजीव अरुण एक्का को 11.30 बजे का वक्त दिया है। इस समय तक उन्हें ईडी कार्यालय पहुंचना होगा।

इससे पहले भी ईडी ने राजीव अरूण एक्का को समन भेजा था लेकिन पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि इस वक्त सदन चल रहा है, उनकी व्यस्तता है इसलिए वह ईडी के समक्ष नहीं पेश हो सकेंगे। इसके बाद ईडी ने दोबारा समन भेजकर उन्हें आज का समय दिया है। एक्का के बेहतर संबंध विशाल चौधरी से रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी एक्का ने इस बात को स्वीकार किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...