रांची। ED और IT पर सियासी तकरारर जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और अनूप सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ईडी-सीबीआई के अधिकारी भाजपा नेताओं की गाड़ियों में छापेमारी के लिए जा रहे हैं। नैतिकता की बात करने वाली भाजपा को शर्म आना चाहिये।

मुख्मंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पलामू पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा पर जमकर हमला किया। पौन घंटे के संबोधन में मुख्यमंत्री ने आधे घंटे तक केंद्र सरकार, भाजपा और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर ही हमले करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनप्रिय झामुमो गठबंधन की सरकार भाजपा को नहीं भा रही हैं। भाजपा आदिवासी, दलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी उन्हें नोटिस देता है कि कल हाजिर होना है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को कोई काम ही नहीं है। इस तरह की देश की संवैधानिक संस्थाओं के पदाधिकारी भाजपा के वाहन पर सवार होकर विरोधियों के यहां छापेमारी करने जाते हैं। भाजपा की सोच बिल्कुल नीचे स्तर पर चली गई है। भाजपा जेब कतरे की पार्टी है। इसके कार्यकाल में महंगाई सभी हद को पार कर गई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...