रांची।चर्चित सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में कई सामान मिले हैं। हालांकि अभी भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है। मीरा सिंह रसूखदार अफसरों में गिनी जाती है। हालांकि खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। वह 2012 बैच की दारोगा हैं। खबर है कि छापेमारी में 15 लाख रुपये कैश और 8 मोबाइल जब्त किया गया है।

रिशवतखोरी मामले में वो जेल भी गयी थी। मीरा का तबादला रांची हो गया, बाद में तुपुदाना ओपी प्रभारी बनी। तुपुदाना में भी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हें हजारीबाग ट्रांसफर कर दिया गया, लेकिन मीरा सिंह का रसूख ऐसा था कि बाद में मुख्यालय के आदेश पर ही उसे रद्द भी कर दिया गया।

मीरा सिंह के अलावा रांची के कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां भी ईडी छापेमारी कर रही है। लाल मोहित नाथ शाहदेव मीरा सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। चर्चा है कि जमीन और बालू कारोबार को लेकर यह छापेमारी की गई है। ईडी की टीम लाल मोहित नाथ शाहदेव और मीरा सिंह के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में अब तक ईडी को सबूत मिले हैं। करीब 15 लाख कैश व आधा दर्जन से अधिक मोबाइल जब्त किए जाने की सूचना है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...