कान में बाली, नाक से बहता खून और होंठों में दबा ‘किंग’… सोशल मीडिया पर छाए शाहरुख खान…

शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ आनंद का धमाका...फिल्म ‘किंग’ का इंटेंस लुक आया सामने...

मुंबई: 2 नवंबर को दुनियाभर के फैंस के लिए जश्न का दिन होता है, क्योंकि इसी दिन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार उनका 60वां जन्मदिन और भी खास बन गया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनके जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सामने आई शाहरुख की ‘किंग’ लुक की पहली झलक

‘किंग’ फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है और साल 2026 में रिलीज होगी। वीडियो में शाहरुख खान का ऐसा अवतार देखने को मिला है, जैसा उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा।
ग्रे हेयर (सॉल्ट एंड पेपर लुक), कानों में बालीनाक से बहता खून और होठों में दबा ताश का पत्ता (किंग) — इस लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उनका यह इंटेंस अवतार देखकर दर्शक ‘जवान’ और ‘पठान’ के एक्शन अंदाज को फिर से याद कर रहे हैं।

 सिद्धार्थ आनंद का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह सिद्धार्थ आनंद की अब तक की सबसे स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। इसमें एक्शन, करिश्मा और थ्रिल का ऐसा संगम देखने मिलेगा जो भारतीय सिनेमा में नया ट्रेंड सेट कर सकता है।

SRK को मिला खास बर्थडे गिफ्ट

‘किंग’ का टाइटल रिवील खुद में शाहरुख खान की शख्सियत का जश्न है। सिद्धार्थ आनंद ने यह वीडियो एक्टर के जन्मदिन पर तोहफे के रूप में रिलीज किया।
वीडियो में शाहरुख की दमदार आवाज गूंजती है—

“सौ देशों में बदनाम… दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम — किंग।”

इस एक लाइन ने ही फैंस के बीच रोमांच और जोश भर दिया है।

Related Articles