dyootee se vaapas laut rahee mahila svaasthyakarmee huee sadak haadase ka shikaar,  vibhaag ke adhikaariyon ne nahin lee sudh

धनबाद। जिले की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला कर्मी दुर्घटना का शिकार हुई है।हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सहयोगियों की मानें तो दुर्घटना की शिकार महिला एएनएम जीवन और मौत से जूझ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कर्मी धनबाद सदर प्रखंड अंतर्गत एएनएम के पद पर कार्यरत है और ड्यूटी से लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला कर्मी का नाम दिव्या कुमारी बताया जा रहा है।

कैसे हुई घटना

सूत्रों की मानें तो महिला कर्मी दो दिन पहले ड्यूटी से वापस ऑटो से अपने घर जा रही थी, रास्ते में ऑटो का ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित हो गई। जिस वजह से एएनएम महिला ऑटो से गिर गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। आनन फानन में उसे स्थानीय लोगों द्वारा snmmch लाया गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना का शिकार महिला कर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है और जीवन और मौत से जूझ रही है। फिलहाल उनका इलाज निजी क्लीनिक असर्फी अस्पताल में चल रहा है।जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

अब तक कोई अधिकारी ने नहीं ली सुध

स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस बात की नाराजगी है की दो दिन बीत जाने के वावजूद विभाग का कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा। जबकि घटना की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से लेकर जिला पदाधिकारी तक को है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाजरत महिला कर्मी के साथ उनके दो बच्चे के अलावा कोई नहीं है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है की अब तक इनके तरफ से कोई गार्जियन के नहीं होने से परेशानी हो रही है। जबकि इनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। शरीर के कई हिस्सों और अंदरूनी भाग में भी गंभीर चोट है और मरीज कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...