दुमका: जामा थाना क्षेत्र के दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर चूटोनाथ के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सेविका 48 वर्षीय आरती मुर्मू की मौत हो गई। वहीं पति रविलाल मरांडी घायल हो गया। उसका मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

जामा प्रखंड के तेलियापहाड़ी गांव की आरती गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका है। वह पति के साथ स्कूटी से बेदिया में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए जा रही थी। चूटो के समीप सामने से आ रहे ट्रक से बचने का प्रयास किया तो अज्ञात वाहन से टकरा गई। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...