नयी दिल्ली: DSP ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। डीएसपी का नाम अनिल सिसौदिया है, जो दिल्ली पुलिस में ACP के तौर पर पदस्थ थे। दिल्ली में सुसाइड के इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है।


दिल्ली पुलिस में तैनात ACP अनिल सिसौदिया ने गोली मारकर खुदकुशी कर लेने की खबर से विभाग के लोग सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक एसीपी की उम्र करीब 55 साल थी। उन्होंने जंगपुरा स्थित आवास पर गोली मारकर खुदकुशी की। 3 दिन पहले ही उनकी पत्नी का निधन हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। अनिल सिसोदिया साउथ वेस्ट इलाके में तैनात थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...