DSP करेंगे गैंगरेप के आरोपी जवान मामले की जांच….कमांडेंट भी पहुंचे लोहरदगा… रिपोर्ट मिलते ही बर्खास्तगी का आर्डर हो सकता है जारी

लोहरदगा। गैंगरेप मामले में गिरफ्तार दोनों जवानों की डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी शुरू हो गयी है। IRB जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। अब दोनों जवान को नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी हैं। पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले में लोहरदगा एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है, तो वहीं आईआरबी कमांडेंट की तरफ से जांच शुरू कर दी गयी है।



मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद कर रहे हैं। वहीं मामले की गंभीरता को लेकर आईआरबी के कमांडेंट भी लोहरदगा पहुंचे हैं, हालांकि आईआरबी के कमांडेंट के लोहरदगा आने और जांच संबंधी बिंदुओं को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। कंफर्म जानकारी ये है कि जैसे ही जांच पूरी होगी दोनों जवानों की बर्खास्तगी का आर्डर जारी हो जायेगा।

यह घटना सेंरेंगदाग थाना क्षेत्र के सरेंगदाग पिकेट के समीप हुई। यह वारदात उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान कथित रूप से पुलिस के दो जवानों ने शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इलाज कर रहे डाक्टर शीतल मलुआ ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को किसी चीज से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। महिला के साथ जिस तरह से हैवानियत की गई है, उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद यह कोई आपसी रंजिश का मामला है। उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है।

Related Articles

close