MGM मेडिकल कॉलेज में वार्ड में घुसकर डॉक्टर की धुनाई, 24 घंटे के अंदर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग

जमशेदपुर ।कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में सोमवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति और कुछ भीड़ एनएसआईयू वार्ड में घुस गये और उस व्यक्ति ने ताबड़तोड़ डॉक्टर कमलेश की धुनाई शुरू कर दी। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया नर्सें और लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया।

घटना के खिलाफ डॉक्टर ने मोर्चा खोल दिया और कामकाज ठप कर धरने पर बैठ गए। इस बात की भनक मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची तो हड़ताली डॉक्टरों ने 24 घंटे के अंदर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिटाई करनेवाले व्यक्ति दीपक प्रधान के बच्चे की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी वजह से व्यक्ति आक्रोशित था। परिजन डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बच्चे को सोमवार को ही वार्ड में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद डॉक्टर काम ठप कर हड़ताल पर बैठ गये। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन पहुंची। डॉक्टरों की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाय।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close