Diwali Rangoli Design 2025: इस दिवाली ट्राय करें आसान और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन, मिनटों में सजाएं घर का आंगन

Diwali Rangoli Design 2025: Try these easy and trending rangoli designs this Diwali to decorate your courtyard in minutes.

Diwali Rangoli Design 2025: दीपों का पर्व दीपावली इस साल 20 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर घरों की सफाई, सजावट और मिठाइयों के साथ रंगोली बनाने की परंपरा बेहद खास मानी जाती है। माना जाता है कि घर के आंगन या पूजा स्थल पर रंगोली बनाना शुभता और समृद्धि का प्रतीक होता है।

अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं आसान और ट्रेंडिंग रंगोली डिजाइन आइडियाज, जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकती हैं।

1. लक्ष्मी चरण रंगोली डिजाइन:
दीपावली पर मां लक्ष्मी के चरण बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आप पूजा स्थल पर सफेद और लाल रंग से बने लक्ष्मी चरणों वाली रंगोली बना सकती हैं। यह न केवल सुंदर दिखती है, बल्कि धन-समृद्धि के आगमन का प्रतीक भी है।

2. फूलों की रंगोली डिजाइन:
फूलों से बनी रंगोली दिवाली के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप गेंदा, गुलाब और कमल के फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर मनमोहक डिजाइन बना सकती हैं। यह घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।

3. सिंपल और कलरफुल पाउडर रंगोली:
अगर आप जल्दी रंगोली बनाना चाहती हैं तो सिंपल डॉट या मंडला पैटर्न में रंग-बिरंगे पाउडर से डिजाइन बना सकती हैं। यह कम समय में तैयार हो जाती है और देखने में बेहद आकर्षक लगती है।

Related Articles