Diwali 2025 Shubh Muhurat: लक्ष्मी पूजन का शुभ समय, जानें दिवाली पूजा विधि और खास मुहूर्त

Diwali 2025 Shubh Muhurat: Auspicious time for Lakshmi Puja, know the Diwali Puja method and special Muhurat

नई दिल्ली। दीपों का पर्व दिवाली 2025 इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन देवी लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था, इसलिए धन और समृद्धि की कामना से इस दिन उनका पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी सावधानियां।

अमावस्या तिथि

दिवाली का त्योहार कार्तिक कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 03:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी पूजन के प्रमुख शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल: शाम 05:46 से रात 08:18 बजे तक

  • वृषभ काल: शाम 07:08 से रात 09:03 बजे तक

  • निशिता मुहूर्त: रात 11:41 से 12:31 बजे तक (21 अक्टूबर)

दिवाली के अन्य शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:44 AM – 05:34 AM

  • अभिजित मुहूर्त: 11:43 AM – 12:28 PM

  • विजय मुहूर्त: 01:59 PM – 02:45 PM

  • गोधूलि मुहूर्त: 05:46 PM – 06:12 PM

  • सायाह्न सन्ध्या: 05:46 PM – 07:02 PM

  • अमृत काल: 01:40 PM – 03:26 PM

लक्ष्मी पूजन के चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत (सर्वोत्तम): 06:25 AM – 07:50 AM

  • शुभ (उत्तम): 09:15 AM – 10:40 AM

  • लाभ (उन्नति): 02:56 PM – 04:21 PM

  • अपराह्न (चर, लाभ, अमृत): 03:44 PM – 05:46 PM

  • सायाह्न (चर): 05:46 PM – 07:21 PM

  • रात्रि लाभ: 10:31 PM – 12:06 AM

राहुकाल: सुबह 07:50 बजे से 09:15 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा या शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है।


गणेश-लक्ष्मी पूजन विधि

  1. घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को साफ करें।

  2. लाल कपड़े से ढकी चौकी पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां स्थापित करें।

  3. दोनों को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर वस्त्र, फूल, इत्र और अक्षत अर्पित करें।

  4. दीप जलाकर तिलक करें, भोग लगाएं और आरती करें।

  5. पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना करें और प्रसाद वितरित करें।


देवी-देवता के प्रिय भोग

  • मां लक्ष्मी: खीर, सिंघाड़ा, नारियल, मखाने, हलवा, पान के पत्ते

  • भगवान गणेश: मोदक और बेसन के लड्डू

Related Articles