Diwali 2025 Jhadu Tips: दिवाली के दिन नहीं फेंकना नहीं चाहिये झाड़ू, झाड़ू से जुड़ी ये बातें जरूर जानें, नहीं तो नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

Diwali 2025 Jhadu Tips: Brooms should not be thrown away on Diwali. Be sure to know these things related to brooms, otherwise Goddess Lakshmi may get angry.

Diwali Tips : दिवाली के अवसर पर लोग अक्सर नई झाड़ू खरीदते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में झाड़ू से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण मान्यताएं हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। गलत समय पर या गलत तरीके से झाड़ू फेंकना या रखना मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकता है।

 

दिवाली और झाड़ू का धार्मिक संबंध

दिवाली भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाता है। 14 वर्षों के वनवास और रावण पर विजय के बाद जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे, तब पूरे नगर ने दीप प्रज्वलित कर उनका स्वागत किया। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दीपावली आज भी “प्रकाश पर्व” के रूप में मनाई जाती है।

 

 

यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और स्वच्छ, सुसज्जित तथा सकारात्मक ऊर्जा से भरे घरों में ही निवास करती हैं। इसी कारण दीपोत्सव से पहले घर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट की परंपरा है।

 

झाड़ू का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

पुराणों में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि नकारात्मकता को दूर करने वाला पवित्र उपकरण बताया गया है। मत्स्य पुराण में उल्लेख है कि झाड़ू से घर की धूल-मिट्टी के साथ-साथ दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।दिवाली या धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है। ऐसा विश्वास है कि जो व्यक्ति इस दिन नई झाड़ू खरीदकर उससे घर की सफाई करता है, उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि का आगमन होता है।

 

झाड़ू खरीदते समय रखें ये सावधानियां

1. झाड़ू सुबह के समय या प्रदोष काल (शाम) में खरीदना शुभ होता है।

2. इसे घर में लाकर उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

3. झाड़ू को कभी पैरों से नहीं छूना चाहिए, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है।

4. झाड़ू को सदैव सम्मानपूर्वक स्थान पर रखें और उपयोग के बाद ठीक से व्यवस्थित करें।

 

पुरानी या टूटी झाड़ू रखने से बचें

वास्तु शास्त्र और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर में टूटी या घिसी हुई झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसी झाड़ू घर में दरिद्रता, विवाद और नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती है। इसलिए पुरानी झाड़ू को समय रहते बदल देना चाहिए।

 

कब फेंकनी चाहिए पुरानी झाड़ू

वास्तु के अनुसार, पुरानी झाड़ू को कभी भी किसी भी दिन नहीं फेंकना चाहिए। इसे फेंकने के लिए कुछ विशेष दिन शुभ माने गए हैं —

• शनिवार

• अमावस्या तिथि

• होलिका दहन के अगले दिन

• ग्रहण (सूर्य या चंद्र) के बाद

इन दिनों झाड़ू फेंकने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है और सकारात्मकता का वास होता है। ध्यान रखें कि गुरुवार या शुक्रवार को पुरानी झाड़ू फेंकना वर्जित है, क्योंकि इन दिनों यह कार्य करने से आर्थिक हानि और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

Related Articles