पति से तलाक, बेटे का मर्डर, पढ़ें हत्यारिन CEO की खौफनाक कहानी, कैसे दिया वारदात को अंजाम

गोवा : सूचना सेठ… ये नाम किसी तार्रुफ का मोहताज नहीं है. क्योंकि कामयाबी की जिस बुलंदी को इस नाम ने छुआ, उसका कसीदा तो सारा सोशल मीडिया पढ़ ही रहा है. लेकिन इस वक्त ये नाम कसीदे के लिए नहीं पढ़ा जा रहा. बल्कि, एक संगीन जुर्म के सिलसिले में इस नाम की चर्चा हिन्दुस्तान के मीडिया में हो रही है. दरअसल, 39 साल की सूचना (Suchana Seth) ने अपने ही 4 साल के बेटे (Son) को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. जब हत्या की वजह सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया.
सूचना सेठ एक कामयाब CEO, एक कामयाब टेक्नो और एक कामयाब आंत्रप्रन्योर है. वह बेंगलुरू में एक स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ (CEO) है. लेकिन इस समय वह पुलिस की गिरफ्त में है. इल्जाम है कि उसने अपने 4 साल के बेटे को होटल में मार डाला. फिर उसके शव को एक बैग में रखकर भाग गई. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया. क्या है एक कामयाब CEO से कातिल बनी मां की पूरी कहानी चलिए जानते हैं.
बेटे ही हत्यारी सीईओ मां सूचना सेठ ने बच्चे के कत्ल से पहले उसे कफ सिरप की हाई डोज दे दी थी। इससे वह गहरी नींद में चला गया था और फिर उसे तकिया या किसी कपड़े से मार डाला। इस केस की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उसने कहा कि इससे पता चलता है कि यह हत्या पहले से ही प्लान की गई थी और इसी के चलते सूचना ने बच्चे को खांसी की सिरप की हाई डोज दे दी थी। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. का भी कहना है कि उसकी हत्या किसी हथियार से नहीं की गई है और हाथ भी नहीं लगाया गया। उसे कत्ल करने के लिए मुंह पर तकिया रखा गया था या फिर कपड़े से दबाया था, जिससे दम घुटा और उसकी जान चली गई।
पुलिस का कहना है कि सूचना सेठ होटल के जिस कमरे में रुकी थी, उसकी जांच की गई तो वहां खांसी की सिरप की दो बोतलें पाई गई हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उसने बच्चे को कफ सिरप की हाई डोज दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे के शव पर संघर्ष के कोई निशान नहीं हैं। इससे भी यही अनुमान पुलिस लगा रही है कि बच्चा गहरी नींद में था और इसी दौरान सूचना सेठ ने उसका कत्ल किया था। पुलिस ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने बताया कि सूचना सेठ ने उनसे एक कफ सिरप लाने को कहा था।
सूचना सेठ ने कहा था कि उसे खांसी की दिक्कत है, इसलिए एक सिरप लाकर दे दीजिए। स्टाफ ने उसे कफ सिरप लाकर दी थी और एक बोतल सिरप शायद उसके पास पहले से ही थी। इनका ही इस्तेमाल करते हुए उसने बच्चे को हाई डोज दी और फिर जब वह गहरी नींद में चला गया तो उसके मुंह पर तकिया रखकर मार डाला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हत्याकांड पूरी साजिश के तहत किया गया लगता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सूचना सेठ ने बच्चे की हत्या से इनकार किया है। उसने कहा कि मैं जब सोने जा रही थी तो वह मरा मिला था। मैंने उसका कत्ल नहीं किया।
मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को मौत भी आसान नहीं दी, उसे तड़पा-तड़पाकर मारा. होटल में ले जाकर बेटे का गला दबाया. मां के सामने बेटे का चेहरा और सीना फूल रहा था, नाक से खून बह रहा था, लेकिन मां को रहम नहीं आया. 4 साल का मासूम मां के सामने ही छटपटा रहा था. अपने कोमल मन से सोच रहा था, मां… आखिर मेरा क्या कसूर है?
पुलिस ने किया ड्राइवर को फोन
सूचना मिलते ही गोवा पुलिस भी एक्टिव हो गई. उन्होंने किसी तरह उस टैक्सी ड्राइवर का फोन नंबर ढूंढ निकाला. पूछा कि तुम्हारी गाड़ी में जो मैडम हैं क्या वो अभी भी गाड़ी में ही हैं. ड्राइवर ने कहा कि हां वो अभी मेरी गाड़ी में ही बैठी हैं. मैं उन्हें छोड़ने जा रहा हूं. इस पर पुलिस ने कहा कि उन्हें लेकर सीधा नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचो. लेकिन मैडम को इस बारे में मत बताना कि उन्हें तुम हमारे पास लेकर आ रहे हो. ड्राइवर ने ऐसा ही किया. उसने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर महिला को उतारा. जहां महिला को पुलिस ने पकड़ लिया. यह पुलिस स्टेशन कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके में था. बाद में गोवा पुलिस ने चित्रदुर्ग पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया.









