देवघर : भास्कर कुमार साह बने इंडियन बैंक बीसी संघ के जिला अध्यक्ष

देवघर : जिले के होटल प्लाजा में इंडियन बैंक बीसी संघ की बैठक की गई। जिसमें जिला कमिटी के निर्माण किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भास्कर कुमार साह को देवघर जिला का अध्यक्ष चुना गया। वही शैलेन्द्र कुमार देवीपुर ब्रांच के संचालक को सचिव उपाध्यक्ष श्री सजल कुमार पंदनिया शाखा , मीडिया प्रभारी विजय कुमार सत्संग शाखा , कोषाध्यक्ष अमित कुमार बेल्डीह शाखा से चयन किया गया। बैठक मे सर्वसम्मति से सभी का चयन किया किया।

बैठक मे बैंक मित्र के सभी समस्याओं पर बिस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। मानदेय , सुरक्षा ,जनसुरक्षा टारगेट , सोशन को लेकर चर्चा किया। सभी बैंक मित्र ने अपनी समस्या संघ के समक्ष रखा। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एक मांग पत्र तैयार कर जोनल कर्यालय देवघर और सर्विस प्रोवाइडर को सौंपा जाएगा। मांगे नही मनाने पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक मे सभी जिलों से बैंक मित्र उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी , अरविंद कुमार, लंबोदर राणा, नवल पाण्डेय,जयराम साह, योगेश ठाकुर, शिवशंकर कुमार ,नवल किशोर पांडेय आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close