आय से अधिक संपत्ति का मामला..EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ पेश की चार्जशीट…50 करोड़ की अवैध संपत्ति समेत हुए कई खुलासे

EOW files chargesheet against Saumya Chaurasia in disproportionate assets case, uncovers illegal assets worth Rs 50 crore

छत्तीसगढ़ : में निलंबित IAS और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने आय से अधिक संपत्ति मामले में लगभग 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है। इस चालान में सौम्या पर 50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति रखने का आरोप लगाया गया है। EOW ने इसे अब तक का सबसे बड़ा डिसप्रपोर्शनिएटेड एसेट्स केस बताया है।

चालान में खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने कुल 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश किया। वहीं, उनकी वैध आय केवल 2.51 करोड़ रुपए थी, जबकि अवैध कमाई लगभग 50 करोड़ बताई गई है। दस्तावेजों के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच सबसे अधिक अवैध निवेश हुआ। यह चार्जशीट EOW द्वारा सौम्या के खिलाफ पेश की गई है और इसे गंभीर मामला माना जा रहा है।

सौम्या चौरसिया पहले 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में ED और फिर EOW द्वारा गिरफ्तार हुई थीं। जेल में लगभग दो साल बिताने के बाद उन्हें तीन महीने पहले जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में शामिल हो रही हैं।

Related Articles