झारखंड : सीनियर इंजीनियर की ‘गंदी डील…धनबाद रेल मंडल में CBI का बड़ा एक्शन…रंगे हाथों पकड़े गए बड़े अधिकारी
Senior engineer's 'dirty deal'... CBI takes major action in Dhanbad Railway Division... Senior officials caught red-handed

Dhanbad Railway Officer Bribery Case: Dhanbad रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता Sanjeev Kumar को रिश्वत लेने के आरोप में Central Bureau of Investigation (CBI) ने गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की टीम ने उन्हें 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि उन्होंने विद्युत विभाग का बिल पास करने के बदले धनबाद के विनोद नगर निवासी ठेकेदार अनिल झा से रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार रिश्वत देने को तैयार नहीं था, जिसके कारण उसका बिल काफी समय से लंबित था।
इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत सीबीआई से की। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार शुक्रवार को Puja Talkies के पास कार में रिश्वत की रकम दी गई। पैसे लेने के बाद संजीव कुमार अपने कार्यालय पहुंचे, जहां सीबीआई टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
जांच के दौरान उनके ऑफिस के ड्रॉअर से रिश्वत की रकम बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार उनके घर से भी कुछ नकदी मिलने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम देर रात तक डीआरएम कार्यालय में मौजूद रही और संजीव कुमार के चेंबर सहित कई फाइलों की जांच की। उनके निजी सहायक (पीए) के कार्यालय की भी तलाशी ली गई।
कार्रवाई के दौरान संजीव कुमार से उनके चेंबर में घंटों पूछताछ की गई। कार्यालय के कर्मचारियों को इसकी जानकारी तब मिली जब एक कर्मचारी फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए चेंबर में पहुंचा और वहां सीबीआई की टीम को देखकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।









