Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्री के सातवें दिन इस तरह करें मां कालरात्रि की पूजा…दूर हो जाएंगे सारे दुख-दर्द!

Shardiya Navratri 7th Day: आज नवरात्री का सातवां दिन है. आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा सुबह और रात दोनों समय पूरे विधी विधान से करनी चाहिए. मां काली, मां पार्वती का उग्र रूप है जिनकी पूजा अर्चना करने से व्यकित रोग-दोष मुक्त हो जाता है. साथ ही मां काली की पूजा अर्चना करने से तंत्र-मंत्र के असर को भी खत्म किया जा सकता है. तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि मां काली की पूजा में आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
मां कालरात्रि की पूजा में इस बातों का रखें खास ध्यान
मां कालरात्रि की पूजा में मां को लाल या फिर नीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए. साथ ही पूजा के दौरान मां को लाल रंग की चीजें जैसे गुड़, गुड़हल ही अर्पित करनी चाहिए. मां कालरात्री को गुड़ से बनी चीजों का ही भोग लगाना चाहिए. इसके साथ ही आप पूजा में चढ़ाए गए गुड़ का प्रसाद या तो किसी ब्राह्मण को दान कर सकते हैं या पूजा में शामिल हुए लोगों में भी बांट सकते हैं.
इन मंत्रों का करें जाप
मां कालरात्रि की पूजा के दौरान आप ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ मंत्र का जप करें. ऐसा करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इसके साथ ही आप दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं. पूजा समाप्त होते ही अपने पूरे परिवार से साथ मां काली की आरती करें और देवी के नाम के जयकारें लगाएं. इससे मां कालरात्रि आफसे खुश होतक आपको सारें संकट हर लेती है और खूशहाल जीवन देती है.
भूलकर भी न करें ये गलती
अगर आप नवरात्र के सातवें दिन व्रत नहीं कर रहे हैं, तब भी आपको तामसिक भोजन और शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए. साथ ही किसी भी व्यक्ति या जीव को बेवजह परेशान न करें. इस दिन आपको खास रुप से क्रोध और दुर्व्यवहार से परहेज करना चाहिए. अगर आप नवरानों में इन खास बातों का ख्याल रखतें हैं तो मां कालरात्री की कृपा आपके ऊपर बनीं रहती है.




