धनबाद: दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा पति ने घर आने में की देर तो पत्नी ने लगा ली फांसी,दोनों ने भागकर की थी शादी

पति ने देर की तो पत्नी ने लगा ली फांसी : दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था पति, घर लौटा तो पत्नी ने कर ली थी आत्महत्या

धनबाद: एक महिला ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसका पति देर से घर पहुंचा था। घटना जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ न्यू कॉलोनी के रूसी विहार में घटी। सरिता देवी (20) ने अपने दुपट्टे से फंदा बना लिया और लटक गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में पति ने बताया कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर अपने दोस्तों के साथ था वह दोस्तों के साथ मोदीडीह श्याम बाजार में था। उसे लौटने में काफी देर हो गयी। घर लौटा, तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। उसे अनहोनी की आशंका हुई तो उसने खिड़की तोड़कर अंदर झांका तो देखा पत्नी पत्नी ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगा ली है।

पत्नी को दरवाजा तोड़कर आस पास के लोगों के सहारे निकाला उसे टाटा भेलाटांड हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जोगता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ साल 2021 में भागकर शादी कर ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close