धनबाद : रविवार की रात झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र में सिंह मेंशन समर्थक और कोयला कारोबारी सोनू सिंह उर्फ अविनाश सिंह के ऊपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सोनू को दुर्गापुर मिशन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है हालांकि सोनू की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के साथ-सथ सत्यम रिटोलिया, राजू खान और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रागिनी सिंह ने मिशन अस्पताल पहुंचकर घायल सोनू का हाल जाना और परिवार से मुलाकात भी की। उन्होंने रघुकुल और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन के संरक्षण में रघुकुल के लोग अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे होने कारण नंगा नाच झरिया में चल रहा है। गोली कांड के बाद रघुकुल के लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मैनेज करने में जुटे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोनू के भाई राहुल कुमार के बयान पर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, सत्यम रिटोलिया, राजू खान समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद आगे की करवाई की जा रही है। वहीं राहुल ने कहा कि सिंह मेंशन का समर्थक होने के कारण एकलव्य ने सोनू पर गोली मारी है। बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह झरिया कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...