तबाही! आग से जलती इमारतें…चीखों से काँप उठा शहर..13 की मौत…700 फायर फ़ाइटर्स भी रोक नहीं पा रहे लपटें…
Hong Kong Fire Tragedy: जलती इमारतों से उठी चीखें, 13 की मौत—767 फायर फाइटर्स तैनात

अब तक की सबसे भयावह आग, हज़ारों लोग बेघर… हालात काबू से बाहर
हांगकांग के ताई पो क्षेत्र का एक रिहायशी इलाका उस रात किसी डरावनी फ़िल्म के दृश्य जैसा बन गया, जब वांग फुक कोर्ट नामक विशाल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स अचानक भीषण आग की चपेट में आ गया। धुएं के घने गुबार, लपटों की डरावनी चमक और अफरा-तफरी में भागते लोग—जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे शहर को दहला देने के लिए काफी हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यह आग कॉम्प्लेक्स के आठ ब्लॉक्स वाले क्षेत्र में लगी, जिसमें कुल 2000 फ्लैट्स हैं। इतनी घनी आबादी वाले इलाके में लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू कर दिए।
कब लगी आग और क्या हुआ?
सरकारी अधिकारियों के अनुसार आग दोपहर 2:51 बजे भड़की।
थोड़ी ही देर में धुआं पूरे इलाके में फैल गया और फायर विभाग को आपात सूचना दी गई।
हांगकांग अथॉरिटीज के मुताबिक़ मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है।
फायर विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि:
9 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई
6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वे बच नहीं सके
15 लोग घायल बताए गए हैं
दुखद बात यह है कि मृतकों में एक बहादुर फायरफाइटर हो वाई-हो भी शामिल है, जिसका संपर्क आग बुझाते समय टूट गया था।
767 से ज्यादा फायर फाइटर्स तैनात
आग इतनी भीषण है कि 767 से ज्यादा फायरफाइटर्स मौके पर मौजूद हैं। ताई पो ट्रेन स्टेशन पर खड़े लोगों तक धुएं की तेज गंध महसूस हो रही है, जबकि स्टेशन घटनास्थल से 500 मीटर दूर है।
बीबीसी संवाददाता फ़ीबी कांग के अनुसार,
“लोगों के चेहरे पर डर साफ दिख रहा है… सड़कें फायर ट्रकों से भरी हैं और स्थिति बेहद गंभीर है।”
95% लोगों को निकाला गया, पर 13 अभी भी फंसे
ताई पो के डिस्ट्रिक्ट काउंसिलर के अनुसार करीब 95% निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया,
लेकिन पूर्व डिस्ट्रिक्ट काउंसिलर हरमन टियू क्वान हो के मुताबिक अब भी करीब 13 लोग फंसे हो सकते हैं।
तीन ब्लॉक्स खाली करवाए जा चुके हैं और प्रभावित लोगों को कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
अलर्ट: सड़कें बंद, रूट डायवर्ट
30 से अधिक बस रूट्स को बदला गया
कई सड़कें सील
घायलों और प्रभावितों के लिए हेल्पलाइन शुरू
अस्थायी शेल्टर खोले गए
ट्रांसपोर्ट विभाग लगातार रियल-टाइम ट्रैफिक पर नजर रख रहा है।
आग इतनी तेजी से क्यों फैली?
आग के तेजी से फैलने का कारण इमारतों के बाहरी हिस्सों पर लगी बांस की मचान को बताया जा रहा है, जो मरम्मत के लिए उपयोग में आती है।
चूंकि ब्लॉक्स एक-दूसरे के बहुत करीब बने हैं, इसलिए आग ने सेकंडों में बगल की इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
कितनी ख़तरनाक है यह आग?
इस आग को लेवल-5 कैटेगरी में रखा गया है—जो गंभीरता के पैमाने पर दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।
17 साल पहले हांगकांग में इसी श्रेणी की आग लगी थी जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी, लेकिन इस बार हालात और ज़्यादा भयावह हैं।
यहां करीब 4,600 लोग रहते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जताया शोक
चीनी सरकारी टीवी चैनल के अनुसार,
“राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर गहरा दुख और सहानुभूति व्यक्त की है।”
7 दिसंबर को होने वाले विधान परिषद चुनावों के प्रचार अभियान को भी राजनीतिक दलों ने फिलहाल रोक दिया है।
अब भी कई सवाल अनसुलझे
आग कैसे लगी?
अभी कितने लोग अंदर फंसे हैं?
इसे बुझाने में कितना समय लगेगा?
इनमें से किसी बात की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फायर विभाग लगातार बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन घनी आबादी और फैली हुई लपटें इसे बेहद चुनौतीपूर्ण बना रही हैं।









