रांची नए साल में हेमंत सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर फेर बदल की तैयारी कर रही है। लंबे समय से राज्य में उपायुक्त का तबादला नहीं होने की वजह से कई जिलों के उपायुक्त के तबादलों की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग इससे संबंधित सूची तैयार कर रहा है।सूत्रों की मानें तो तबादले संबंधी आदेश पर जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में इसपर निर्णय लिए जा सकते हैं।

तबादलों से पहले जिला के उपायुक्त के कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि किस जिले में बेहतर काम उपायुक्त के तरफ से किए गए हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं धरातल पर कितने प्रतिशत पर उतर रही है। उपायुक्त की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी। खराब परफॉर्मेंस वाले जिलों के उपायुक्त को बदलने वाली सूची प्राथमिकता के तौर पर पहले बदले जाएंगे। सचिवालय के सचिव स्तर के अधिकारियों को भी बदला जाएगा।

हाल हीं में सचिव स्तर के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी दिया गया है। जिनका पदस्थापन की तैयारी भी चल रही है। मतलब साफ है कि सचिव स्तर के अधिकारियों को भी बदलने के लिए कार्मिक विभाग सूची तैयार कर रहा है। जिसके बाद इन अधिकारियों की सूची राज्य सरकार की सहमति क्वलिए भेजा जाएगा।जिसके बाद तबादला किया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...