बड़वानी। रेप के मामले में डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पर राजस्व विभाग की महिला कर्मचारी के साथ रेप का आरोप है। मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी का है, जहां डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। एक महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद डिप्टी कलेक्टर को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को शिकायत की थी कि 2016 में बड़वानी के तत्कालीन सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के तौर पर तैनात अभय सिंह खराड़ी ने उसके साथ कई बार रेप किया। बड़वानी की महिला थाना प्रभारी अलका मोनिया ने बताया कि शिकायत के बाद खराड़ी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार महिला कर्मचारी ने कहा कि आरोपी खराड़ी ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। डिप्टी कलेक्टर वर्तमान में उज्जैन में तैनात थे। उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर खराड़ी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।

डिप्टी कलेक्टर पर आरोप था कि वो अधीनस्थ कर्मचारी को ब्लैकमेल कर उसका काफी वक्त से यौन शोषण कर रहे थे। वह महिला कर्मचारी का रिश्ता तुड़वा देता था, और तेजाब डालने की धमकी देता था।महिला थाना बड़वानी की प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि एक महिला शासकीय कर्मचारी द्वारा की गई शिकायत पर कदम उठाया गया है। इस मामले में डॉक्टर अभय सिंह खराड़ी को भोपाल से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वे वहां मीटिंग अटेंड करने गए थे। वह फिलहाल उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर खरारी को आज कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल बड़वानी भेज दिया गया।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...