Deoghar To Patna Flight : हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर…. देवघर से पटना के लिए फ्लाइट हुई शुरू, आज से रांची के लिए भी….

रांची। झारखंड के हवाई यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर है। देवघर से पटना के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई है। रविवार को देवघर से पटना की पहली फ्लाइट उड़ी। पहले दिन यहां से जो यात्री गए उनमें से कुछ को पटना, कुछ को पटना के रास्ते देश के दूसरे शहरों में जाना था। वहीं एक व्यक्ति ऐसे भी थे जिन्हें यहां से पटना के रास्ते दुबई जाना था।

76 सवारी की क्षमता वाला ये हवाई जहाज कोलकाता से यहां आएगा। यहां से ये पटना जाएगा। वहां से वापस देवघर आएगा और फिर कोलकाता वापस लौट जाएगा। देवघर से पटना तक का सफर करीब एक घंटे में पूरा होगा। जब इंडिगो ने प्लाइट का शेड्यूल जारी किया था तो इस सफर का किराया 2200 था और वर्तमान में 2900 के करीब है। बता दें कि सोमवार से राज्य की सांस्कृतिक नगरी देवघर से राजधानी रांची के लिए भी हवाई जहाज की सेवा शुरू हो जाएगी। ये फ्लाइट सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली और कोलकाता के बाद अब पटना के लिए भी विमान सेवा शुरू हो गई है। यहां से काफी लोग बाबा भोले का दर्शन करने आते हैं और उन्हें आने में आसानी होगी। वहीं आज से रांची के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। कई अन्य जगहों के लिए स्लॉट जारी किया गया है। देवघरवासियों को जल्द ही और खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में और जगहों के लिए यहां से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close