रांची। देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती है। चुनाव आयोग देवघर डीसी के खिलाफ अब सख्त रूख अपना सकता है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दावा किया है कि मेरे उपर 8 झूठे केस करने वाले देवघर डीसी को हर हालत में हटाने का आदेश आज से 5 दिन पहले मुख्य सचिव झारखंड को दिया है। अगर निशिकांत दुबे का दावा सच है तो निश्चित ही आने वाले दिनों मंजूनाथ भजंत्री की मुश्किलें बढ़नें वाली । आपको बता दें कि मंजूनाथ भजंत्री के साथ सांसद निशिकांत दुबे के साथ विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर विवाद गहरा चुका है।

सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के सामने हो चुके हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान निशिकांत दुबे के खिलाफ एक के बाद एक 8 मामले दर्ज किये गये थे, जो मामला चुनाव आयोग भी पहुंचा था। निशिकांत दुबे ने उस मामले का भी उदाहरण देते हुए ट्वीट कहा है कि चुनाव आयोग ने @ECISVEEPने अपने 6 दिसंबर 2021 के आदेश यानि मेरे उपर 8 झूठे केस करने वाले @DCDeogharको हर हालत में हटाने का आदेश आज से 5 दिन पहले मुख्य सचिव झारखंड को दिया, बदले में ज़बरदस्ती केस ,मुख्यमंत्री हेमंत जी का चूल हिलेगा।

सांसद निशिकांत का ट्वीट

इस मामले को लेकर निशिकांत दुबे ने पत्र के साथ ट्वीट कर हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया है। .. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है….

यह है मुख्यमंत्री @HemantSorenJMMजी के हितैषी @mbhajantriका काला सच। मेरे उपर 8 ग़लत FIR करने के लिए चुनाव आयोग का तुरंत हटाने की दिसंबर 2021 का आदेश, मेरा 23 अगस्त 2022 का चुनाव आयोग को पत्र, और सोशल मीडिया के जन्मजात भाजपा विरोधी का कारनामा।झारखंड मुस्लिम मोर्चा को ख़त्म होगा

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...