झारखंड : गढ़वा में नया प्रखंड बनाने की मांग तेज, सीएम हेमंत सोरेन को पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सौंपा ग्रामीणों का मांगपत्र

Jharkhand: Demand for creation of new block in Garhwa intensifies, former minister Mithilesh Thakur handed over the villagers' demand letter to CM Hemant Soren

रांची/गढ़वा गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत आने वाले ओखरगड़ा को अलग प्रखंड का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी कड़ी में राज्य के पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर ओखरगड़ा को नया प्रखंड बनाए जाने को लेकर एक मांगपत्र सौंपा।

पूर्व मंत्री ने बताया कि ओखरगड़ा क्षेत्र के लोग वर्षों से प्रखंड निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ओखरगड़ा के लोगों को छोटी-छोटी सरकारी योजनाओं और कार्यों के लिए मेराल मुख्यालय तक जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधन दोनों की बर्बादी होती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार क्षेत्रीय संतुलन और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए जनहित में फैसला लेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि ओखरगड़ा जल्द ही प्रशासनिक रूप से नया प्रखंड बनेगा।

Related Articles