रोहित महतो हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए SP से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल.. न्याय दिलाने के लिए माता पिता ने की समाज से अपील..

पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत कटिया काली मंदिर के प्रांगण में प्रखंड के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोहित महतो हत्याकांड पर आगे की रणनीति बनाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में हो रही हत्याओं पर रोक लगनी चाहिए। रोहित महतो कि जिस तरह से हत्या हुई है, इससे क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत है एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी चिंतित है।
बैठक में यह बात भी खुलकर सामने आई कि पतरातू पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक सप्ताह के अंदर एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर रामगढ़ के आरक्षी अधीक्षक से मिलेंगे एवं इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। साथ ही ये भी आग्रह करेंगे कि अगर संभव हो तो राज्य के अन्य जांच एजेंसियों से जांच कराने की कृपा करें। इस बैठक में मृतक के पिता नरेश महतो एवं मृतक की माता चिंता देवी ने समाज से आग्रह किया कि इस बड़ी लड़ाई में सभी सामाजिक लोग हमें सहयोग करते हुए न्याय दिलाने की कृपा करें। इस बैठक की अध्यक्षता किशोर कुमार महतो मुखिया कटिया बस्ती एवं संचालन नित्यानंद कुमार ने किया।
इसके अलावा दुर्गा चरण प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, मनोज राम, अमितेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुजीत पटेल, प्रदीप महतो, नरेश महतो, संजय सिंह, दिनेश महतो, प्रभु महतो, दीपक कुमार महतो, प्रकाश महतो, छोटू करमाली, गणेश कुमार ठाकुर, पंचम मुंडा, राज लाल महतो, अमरेश पांडे, राजेश कुमार सिंह, सागर पंडित, संजय रजक, त्रिलोकी गिरी, राजीव रंजन पाठक, नीरज कुमार सिंह, संतु कुमार, निर्मला देवी, केतरि देवी, शांति देवी, मीरा देवी, हेमलता देवी,बालकृष्ण महतो, सूरज कुमार, अरुण चौरसिया, हर्ष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।









