स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सीएम ने दिया अश्वशासन

रांची : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के टाना भगत समुदाय की समस्याओं से सीएम को अवगत कराया. मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को टाना भगत समुदाय की समस्याओं के निराकरण के लिए यथोचित सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया.

राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीएम हेमंत से मुलाकात के दौरान मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के बुधराम टाना भगत, धनी टाना भगत, ललित टाना भगत, महादेव टाना भगत, बुदु टाना भगत, लक्ष्मण टाना भगत, सुधीर टाना भगत, बिजला टाना भगत सहित विभिन्न जिलों के टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहें.

Related Articles

close