मौत या हादसा : संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रा का BLUE POND में डूबने से मौत, आज NDRF की टीम ढूंढेगी शव…

रांची । संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा की मौत ब्लू पॉन्ड पत्थर खदान में डूबने से हो गई. घटना तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसरिंग स्थित ब्लू पॉइंट नाम फेमस एक पत्थर खदान में घटी. जहां गुरुवार को संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा की डूबने से मौत हो गयी. मृतका जेवियर कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा थी. मृतक छात्रा का नाम दीप्ति प्रकाश है, और वह भागलपुर के कहलगांव की रहने वाली थी. इस मामले की जानकारी मृतक छात्रा के परिवार वालों को दे दी गई है. विस्तृत जांच की जा रही है।

दोस्तों के साथ गई थी घूमने

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के दोस्तों ने बताया की, छात्रा अपने दोस्तों के साथ पत्थर खदान घूमने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से छात्रा गहरे पानी में चली गई. हालांकि अब तक मृतक छात्रा के शव को खदान से बाहर नहीं निकाला जा सका है. मृतक छात्रा कांटाटोली चौक के पास किराए के रूम में रहती थी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को सूचना दी. शाम होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम खदान में नहीं उतर सकी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम छात्रा को खोजने के लिए खदान में जाएगी. आशंका जताई जा रही है की गहरे पानी में जाने की वजह से उसका शव नही मिल पाया है।

भागलपुर की रहने वाली है दीप्ति प्रकाश

रांची के संत जेवियर कॉलेज के थर्ड ईयर की छात्रा दीप्ति प्रकाश तुपुदाना ब्लू पॉन्ड में नहाने के दौरान डूब गयी. मूल रूप से भागलपुर के कहलगांव की रहने वाली दीप्ति रांची के कांटा टोली चौक के पास स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी. जानकारी के अनुसार छात्रा अपने दोस्तों के साथ ब्लू पॉन्ड घूमने के लिए गयी थी, इसी दौरान वह पॉन्ड में डूब गई.

कैसे हुई घटना

छह दोस्तों के साथ गुरुवार को ब्लू पॉन्ड घूमने के लिए दीप्ति गयी थी. इसी दौरान दीप्ति और उसका एक साथी नहाने के लिए तालाब में गए. इस दौरान छात्रा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई. उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने के लिए आवाज लगायी. आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. लेकिन तालाब की गहराई ज्यादा होने के कारण किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत नहीं की.

Related Articles

close