CBSE के डिप्टी सेकरेट्री की मौत : सीबीएसई के डिप्टी सेकरेट्री की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखी ये बात… पढ़िये

गाजियाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डिप्टी सेक्रेटरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। डिप्टी सेकरेट्री का नाम वेंकेटेश सिंह था। डिप्टी सेकरेट्री की कौशांबी क्षेत्र स्थित सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक अधिकारी ने चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वे सीबीएसई मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थे और पिछले करीब दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। ये भी लिखा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान आ चुके थे। इस नोट में उन्होंने अपनी फैमिली और ऑफिस वालों की तारीफ की है। सुसाइड नोट के आधार पर यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर तनाव में थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक वेंकटेश सिंह मूलत: गोरखपुर जिले के रहने वाले थे और गाजियाबाद की सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रहते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे मेड काम करने के लिए पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को बुलवाकर बलपूर्वक दरवाजा खोला गया।फ्लैट के स्टडी रूम में वेंकटेश सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गोरखपुर ले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close