BCCL कर्मी की मौत: अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी फार्च्यूनर कार, बीसीसीएल कर्मी की मौत, लोगों ने ड्राइवर की जमकर की धुनाई

धनबाद: सुदामडीह क्षेत्र के पाथरडीह मोहन बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहन बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर तपन पाल के चाय दुकान में जा घुसी।

इस दौरान सड़क किनारे बाइक पर खड़े बीसीसीएल कर्मी भौंरा निवासी रधवा भुंड़या को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्टा हो गई। हादसे के बाद फार्च्यूनर कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चालक विक्रम सिंह को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

https://twitter.com/HpblNews/status/1633435969985843205?t=G6p0I5JqpVmpoHylgskZ-A&s=19

घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। आनन- फानन में घटना में जख्मी रधवा भुइंया को पुलिस जीप से चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर ले जाया गया। जहां से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में रधवा भुइंया की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर कार और बाइक को जब्त कर लिया है।

Related Articles

close