कोटा के एक और छात्र की मौत : फंदे पर लटकी मिली 20 वर्षीय छात्र की लाश, कोटा में इंजीनियरिंग की करता था तैयारी

बलिया। कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मामला यूपी के बलिया का है। कोटा में तैयारी कर रहा रोशन वर्मा दुर्गापूजा पर घर आया था, वहीं उसने फांसी पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रोशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

परिवार का कहना है कि 12वीं पास करने के बाद ही रोशन कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी करने चला गया था। घटना बलिया जिले के देवकी छपरा गांव की है। 20 साल का रोशन वर्मा कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले ही वह अपने घर आया हुआ था। परिवार के मुताबिक, सोमवार की रात को वह घर में बरामदे में सोया हुआ था।

इधर परिवार का कहना है कि कुछ समय से रोशन तेज सर दर्द के कारण परेशान चल रहा था।. उसका इलाज चल रहा था, सर में दर्द की परेशानी के कारण ही रोशन ने सुसाइड किया होगा। फिलहाल पुलिस सुसाइड के एंगल के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Related Articles

close