महिला सिपाही की मौत: महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 2022 बैच की सिपाही की मौत पर तरह-तरह की चर्चा…

Death of a Female Constable: Female Constable Dies Under Suspicious Circumstances; Speculation Mounts Over the Death of the 2022 Batch Recruit.

एक महिला सिपाही का शव उसके किराये के कमरे से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

________________________________________

Lady Constable Death : महिला सिपाही का शव उसके किराये के कमरे से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की ये घटना है। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जो बिहार पुलिस में 2022 बैच की सिपाही थीं। वह मूल रूप से लखीसराय की रहने वाली थीं और फिलहाल पारू थाना के पास किराये के कमरे में अपने पति और एक साल के बच्चे के साथ रहती थीं।

 

कमरे से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार शाम करीब 4 बजे पारू थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक महिला सिपाही का शव उसके कमरे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को बरामद किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए गरिमा कुमारी (एसडीपीओ, सरैया) भी मौके पर पहुंचीं और जांच का जिम्मा संभाला। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।एसडीपीओ गरिमा कुमारी के अनुसार, मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे लखीसराय से मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं।

 

पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह महिला सिपाही और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल से भी जांच की जा रही है।शाम होते-होते जैसे ही महिला सिपाही की मौत की खबर फैली, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close