5 भाईयों की दर्दनाक मौत : 7 दिन पहले हुई शादी में खरीदी थी नयी कार, उसी कार से घूमने निकले थे सभी….

भरतपुर। एक भीषण सड़क हादसे में 5 भाईयों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब शादी में खरीदी कार से सभी दोस्त घूमने निकले थे। जिन 5 युवकों की मौत हुई है, उनमें से एक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। शादी में ही युवक ने नयी कार खरीदी थी। उसी कार से वो बारात भी गया था। देर शाम शादी के सभी कार्यक्रम खत्म होने और मेहमानों के जाने के बाद 5 भाई उसी नयी कार से घूमने निकले थे।
मृतक में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। घटना देर रात की बतायी जा रही है। भरतपुर पहाड़ी थाना क्षेत्र बरखेड़ा गांव के पास से जब कार देर रात करीब 11 बजे जा रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बॉलेरो ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पांच भाईयों की मौके पर ही मौत हो गयी।
जिन भाईयों की मौत हुई है, उनमें 18 साल का वसिम, 17 साल का आशिक, 22 साल का अरबाज, 16 साल का परवेज और 19 साल का आलम शामिल है। जानकारी के मुताबिक जिस बोलेरो ने कार को टक्कर मारी, उस बोलेरो में 7 लोग सवार थे। बोलेरो सवार लोग भी घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक घर में 8 दिन पहले शादी थी। सभी भाई इसमें शामिल होने आये थे। देर रात पहाड़ी कस्बे का बाजार घूम अपने गांव खंडेवला आ रहा थे। तभी बरखेड़ा गांव के पास एक बोलेरो ने लड़कों की कार को पीछे से टक्कर मार दी।
अरबाज, परवेज, वासिम तीनों एक ही परिवार के बेटे थे, जबकि आशिक उनकी बुआ का लड़का और आलम मामा का लड़का था। ये सभी वसीम की शादी में आये हुए थे। वसीम की शादी 8 दिन पहले हुई थी। शादी में ही वसीम ने कार खरीदी थी। शादी के सभी कार्यक्रम के बाद ये दोस्त कार से घूमने निकले थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close