महंगाई भत्ता बढ़ा : 9 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश, इस राज्य में कर्मचारियों को होली के पहले मिला गिफ्ट, फरवरी के वेतन में जुड़कर मिलेगा बढ़ा वेतन

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 प्रतिशत बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों के मंहगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसी प्रकार राज्य शासन के उपक्रमों/निगमों/मंडलों तथा अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत कर्मचारियों के मंहगाई भत्तों में भी वृद्धि की गई है। राज्य शासन द्वारा आज इस आशय के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आदेश के अनुसार अब 1 जनवरी 2023 से (भुगतान माह फरवरी 2023) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर लागू होगी। अब मंहगाई भत्ते की दर बढ़ कर 203 प्रतिशत से बढ़ कर 212 प्रतिशत हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 2022 से 203 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था।

कर्मचारियों को साधने की दिशा में शिवराज सरकार का बड़ा कदम है। इसके पहले सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी सरकार बढ़ा चुकी है। सरकार ने छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह दर 1 जनवरी 2023 से बढ़ाई गई है, यानि भुगतान फरवरी में किया जाएगा। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों की प्रदेश में संख्या करीब पचास हजार है।

पिछले साल अगस्त में ही बढ़ाया था

इससे पहले सरकार ने 1 अगस्त को देय महंगाई भत्ते की दर में भी बढ़ोतरी की थी। अब तक यह 203 प्रतिशत दिया जा रहा था। अब 9 प्रतिशत बढ़ने के बाद यह 212 प्रतिशत हो गया है।

जनवरी में बढ़ा था डीए

शिवराज सरकार ने सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों का डीए जनवरी में बढ़ाया था।सरकार ने उनका DA (डियरनेस अलाउंस) 4% बढ़ा दिया था। इससे बाद अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 38% डीए मिल रहा हे। शिवराज सरकार 15 महीने में चार बार में 26% डीए बढ़ा चुकी है। यह कर्मचारियों को साधने की दिशा में शिवराज सरकार का बड़ा कदम बताया जा रहा है। साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Articles

close