रांची: राज्यकर्मियों को हेमंत सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अब 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज राज्यकर्मियों के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया।

आपको बता दें कि झारखंड सरकार से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और असम सरकार ने महंगाई भत्ता को केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप 42 प्रतिशत कर दिय है। आज झारखंड में भी 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी का निर्णय ले लिया गया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी जिसकी वजह से 38 फ़ीसदी से महंगाई भत्ता बढ़कर 42% हो गया था। झारखंड में फिलहाल कर्मचारियों को 38 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन आज के फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान हो गया है।

राज्य सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ देकर करीब 2 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ दिया है। वही पेंशनर्स के खाते में भी ज्यादा राशि आएगी।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को जनवरी 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलने वाला है। इससे पहले हेमंत सरकार ने पिछली दिवाली में राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया था। उस दौरान 34 फ़ीसदी से महंगाई भत्ते को 38 किया गया था और अब 38 फ़ीसदी से 4% की बढ़ोतरी के बाद 42% राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हो सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...