पटना। केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने के ऐलान के बाद अब राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा रही है। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब तक राजस्थान, असम और बिहार में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला सरकार कर चुकी है। आज बिहार की नीतीश सरकार ने भी महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि की है। वहीं पर इस बढोत्तरी के बाद अब पहले 38 फीसदी था जो अब चार फीसद बढ़कर 42 हो गया है। इसके साथ ही कैबिनेट में और महत्वरपूर्ण फैसले लिए गए है।

बिहार में तो केंद्र सरकार के बराबर 42 प्रतिशत डीए हो गया है, लेकिन झारखंड के लोगों को अभी भी महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का इंतजार है। हालांकि झारखंड में महंगाई भत्ता में बढोत्तरी के आसार पिछली कैबिनेट में ही था, लेकिन शिक्षा मंत्री के निधन की वजह से कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गयी है। ऐसे में झारखंड के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में बड़ा तोहफा राज्य सरकार महंगाई भत्ता का दे सकती है।

आपको बताते चलें कि, कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षक बहाली की नई नियमावली पर मुहर लगी है. इस नियमावली का नाम होगा ‘बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति स्थानांतरण अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023’. इस नियमावली के तहत अब जो भी नियुक्ती राज्य सरकार शिक्षकों की करेगी वह अब राज्य कर्मी होंगे, यानी राज्य सरकार के कर्मी होंगे. यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...