महंगाई भत्ता ब्रेकिंग: कर्मचारियों को मिल सकती है आज महानवमी पर बड़ी खुशखबरी, कैबिनेट में महंगाई भत्ता बढोत्तरी पर लगेगी मुहर, जानिये कितनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike News : कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए त्योहारों से पहले बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सरकार आज महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार 3% तक की वृद्धि संभव है, जिससे करीब 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक दशहरे और दीपावली से पहले केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। अनुमान है कि सरकार 3% तक की बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।

1.15 करोड़ लोगों को फायदा
देशभर में करीब 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स हैं, जो लंबे समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई 2025 के बाद से ही इन्हें नई बढ़ोतरी का इंतजार है। फेस्टिव सीजन की वजह से हर कैबिनेट बैठक पर इनकी नजरें टिकी रहती हैं। अगर इस बार 3% की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

जनवरी में हुई थी 2% बढ़ोतरी
इससे पहले जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की थी। उस समय DA 53% से बढ़कर 55% हो गया था। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की सिफारिशों पर आधारित फार्मूले के हिसाब से की गई थी। DA और DR बढ़ोतरी का उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई के असर से राहत देना है।

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 55% है। अगर इसमें 3% की बढ़ोतरी होती है, तो यह 58% हो जाएगा। उदाहरण के लिए, जिनकी बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उन्हें फिलहाल 33,000 रुपये महंगाई भत्ते के तौर पर मिलता है। 3% की बढ़ोतरी के बाद यह राशि बढ़कर 34,800 रुपये हो जाएगी। यानी उनकी मासिक ग्रॉस सैलरी में 1,800 रुपये का इजाफा होगा।

पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी महंगाई राहत (DR) के रूप में इसका लाभ मिलेगा। यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बकाया राशि (arrears) भी मिलेगी, जिससे उनकी जेब में त्योहारों से पहले अच्छी-खासी रकम जाएगी।आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ता है। ऐसे में सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से बड़ी राहत मिलेगी। त्योहारों पर खर्च बढ़ने की स्थिति में यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए संजीवनी साबित होगा।

Related Articles