रांची । विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो दिल्ली में रहकर GATE परीक्षा की तैयारी कर रहा था। खुदकुशी की घटना पर दुख जताते हुए गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने जानकारी दी कि विधायक इंद्रजीत महतो की तीन संतान है। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा विवेक कुमार महतो बीटेक की पढ़ाई करने के बाद M-tech करना चाह रहा था।इसके लिए वह GATE की तैयारी दिल्ली में  रहकर कर रहा था। वह अपने किसी नजदीकी दोस्त के यहां मूरी आया हुआ था, उसी दौरान कल रविवार की सुबह 10:00 बजे विवेक कुमार महतो ने जहर खा लिया था।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विवेक कुमार महतो को सिल्ली के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद देर शाम मेडिका अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि आज सुबह उसने दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए विवेक कुमार महतो की शव को बलियापुर ले जाया जाएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...