बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की कर दी हत्या, फिर हार्ट अटैक बताकर दफनाया, अब कब्र से शव निकालकर होगी जांच, आशिकी में बन रही थी रोड़ा….
The daughter-in-law, along with her lover, murdered her mother-in-law, then buried her after claiming she had suffered a heart attack. Now, the body will be exhumed and investigated. She was becoming a hindrance in their love affair.

एक बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हत्या के बाद परिवार को हार्ट अटैक से मौत की झूठी कहानी बताकर शव को दफना दिया गया। बाद में पारिवारिक विवाद के दौरान सच्चाई सामने आने पर प्रशासन के आदेश से सात दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
________________________________________
Crime News: प्रेमी के साथ अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास तो बहू ने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद अब कब्र से सास का शव निकाला गया। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है, जहां ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
एक बहू पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद इस घटना को छिपाने के लिए परिवार को हार्ट अटैक से मौत की कहानी बताई गई और शव को जल्दबाजी में कब्र में दफना दिया गया। हालांकि कुछ दिनों बाद एक पारिवारिक विवाद के दौरान पूरा सच सामने आ गया।
मृतका की पहचान अनवरी बेगम के रूप में हुई है। उनके पति अनवर के अनुसार, 2 मार्च की रात वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने भी इसे प्राकृतिक मौत मान लिया और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। हालांकि, घटना के दो दिन बाद परिवार के भीतर एक विवाद के दौरान मामला पूरी तरह पलट गया।
जानकारी के मुताबिक मृतका की बहू हिना का अपनी ननद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के दौरान गुस्से में हिना ने कथित रूप से अपनी सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। यह सुनते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और पूरे घर में हड़कंप मच गया। मामले में आरोपी हिना के पति आमिर ने भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आमिर का कहना है कि उसकी पत्नी हिना के उसके चाचा के बेटे आदिल के साथ अवैध संबंध थे।
मृतका अनवरी बेगम को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी। आमिर का आरोप है कि इसी बात के डर से हिना ने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर 2 मार्च की रात अपनी सास की हत्या कर दी, ताकि उनका राज खुलने से पहले ही उन्हें रास्ते से हटा दिया जाए।घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति अनवर और बेटे आमिर ने मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि सच्चाई सामने लाने के लिए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए।इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र को खुदवाया। कब्र से अनवरी बेगम के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही आरोपी बहू हिना और उसके कथित प्रेमी आदिल को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।









