दारोगा ने IAS की तैयारी कर रही युवती के साथ किया रेप, शादी के बाद भी बनाया संबंध, फिर अश्लील VIDEO से करने लगा ब्लैकमेल

The police inspector raped a girl preparing for IAS, maintained a relationship with her even after her marriage, then started blackmailing her with an obscene video

Daroga Rape Case : IAS की तैयारी कर रही युवती के साथ दारोगा ने रेप किया। अब इस मामले में दारोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में दारोगा की गिरफ्तारी भी हो सकती है। मामला आगरा के ट्रांस युमना क्षेत्र की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती का आरोप है कि दारोगा ने शादी का वादा कर तीन साल तक उसकी इज्जत लूटी। इस दौरान जब वो गर्भवती हो गयी, तो उसका आबर्सन भी करा दिया। दारोगा के खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दारोगा कौशांबी में पदस्थ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं युवती हाथरस में आईएएस की तैयारी कर रही है। तैयारी के दौरान ही उसकी मुलाकात लुटसना हाथरस के रहने वाले युवक के साथ हुई। दोनों में दोस्ती हुई, इस दौरान 2023 में वो दारोगा बन गया। आरोप है कि दारोगा बनने के बाद भी युवक का रिश्ता चलता रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़की को आरोपी दारोगा ने अपने साथ कमरे में रखा और शारीरिक शोषण किया। जब वो गर्भवती हो गयी, उसका गर्भपात भी करवा दिया। इस बीच 24 फरवरी को दारोगा ने किसी और लड़की से शादी कर ली। जब लड़की ने विरोध किया, तो दारोगा ने कहा कि वो परिवार के दवाब में था।

 

इसके बाद दारोगा फिर से लड़की को लेकर एक होटल में गया और फिर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। युवती की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गयी है।

Related Articles

close