झारखंड : रांची में गैस माफियाओं के ‘खतरनाक खेल’ का पर्दाफाश! छापेमारी में भारी मात्रा में सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त

'Dangerous Game' of Gas Mafia Exposed in Ranchi! Massive Cache of Cylinders and Refilling Machines Seized in Raid

रांची में गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एदलहातु इलाके में एक मकान पर छापेमारी की गई, जहां घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग की जा रही थी। यह कार्रवाई रात करीब 8:55 बजे की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी किराए के मकान में सिलेंडरों को छोटे सिलेंडरों में भरकर कालाबाजारी कर रहा था। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए।

गैस सिलेंडर कालाबाजारी में क्या-क्या मिला
मौके से 14.2 किलो के 3 भरे और 2 खाली इंडेन सिलेंडर, 14.2 किलो का 1 भरा एचपी सिलेंडर, 5 किलो का एक खाली छोटा सिलेंडर और 19.2 किलो के 2 खाली व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर, पाइप और डिजिटल वजन मापने की मशीन भी जब्त की गई। सभी सामान की मौके पर ही जप्ती सूची तैयार कर संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है और संबंधित थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

प्रशासन ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कमी की शिकायतों को देखते हुए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि कहीं भी गैस सिलेंडर कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close