डैम बना मौत का कुआं: नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

चतरा: झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब चार बच्चे डैम में नहाने पहुंचे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम की है. मृतकों की पहचान 13 वर्षीय शिव कुमार और 11 वर्षीय पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है. मृतक शिव कुमार भौराज में पदस्थ सहायक अध्यापक जितेन्द्र राय का बेटा था, जबकि पृथ्वी कुमार बभने गांव के रहने वाले दीपनारायण पासवान का पुत्र था. दोनों परिवार वर्तमान में बलवादोहर गांव में रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चार बच्चे स्कूल से लौटने के बाद नहाने के लिए जयप्रकाश डैम पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाते समय एक बच्चा गहराई में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी डूब गया. बाकी दो बच्चों ने किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. जैसे ही परिजन डैम पर पहुंचे, वहां अफरातफरी मच गई. तुरंत स्थानीय तैराकों की मदद ली गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को देखने के बाद परिवारवालों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

गौरतलब है कि मृतक शिव कुमार इस वर्ष आठवीं बोर्ड की परीक्षा दे चुका था. प्रतापपुर और बलवादोहर गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है. स्थानीय लोग प्रशासन से डैम के पास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close