CRPF की 174 वीं बटालियन ने आयोजित किया सिविक एक्शन प्रोग्राम, कमांडेंट संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में बांटे कंबल, मच्छरदानी, वाटर टैंक सहित अन्य सामग्री

चाईबासा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 174 वी बटालियन के संजय कुमार सिंह कमाण्डेंट 174 वी बटालियन के दिशा निर्देशानुसार ए / 174 बटालियन के ग्राम- जोगिंदरू, हेस्साबाध जिला- चाईबासा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका शुभआरम्भ, श्री दिलीप कुमार सिंह सहा० कमाण्डेट, ए / 174 बटालियन की उपस्थिति में कराया गया।

कार्यक्रम में ग्राम जोगिदन एवं हस्साबाध के ग्रामीणों एवं बच्चो द्वारा हिस्सा लिया गया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चो को कम्बल, मच्छरदानी, सिटेक्स (वाटर टैक) एवं अतिरिक्त सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान तथा जरूरतमंद ग्रामीणों को वितरण किया गया है। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार सिंह सहा० कमाण्डेट, ए / 174 बटालियन ने नक्सलियों द्वारा की जारही गतिविधियों के संबंध में अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार सिंह ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त श्री दिलीप कुमार सिंह सहा कमाण्डेंट ए / 174 बटालियन, महोदय ने अवगत कराया कि ऐसे कार्य क्रम जहा एक और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता / ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक है, वही दूसरी और नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों को भी उजागर करने में भी कारगर है।

सिविक एक्शन प्रोग्राम के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में हो रही नक्सली गतिविधियां समाप्त करने एवं अमन और कानून की स्थिति बनाए रखना है। इस अवसर पर केरिपुबल अधिकारी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के अन्य जवान तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे।