मांडर स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, आयोजन को देख जनप्रतिनिधियों ने खूब की सराहना, विधायक नेहा तिर्की ने कहा….

रांची । स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार राज्य भर के प्रखंडों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य मेले में लोगो कोभी फायदा मिल रहा है। पूर्व निर्देशित योजना के तहत प्रचार प्रसार करने पर आयोजित मेले में लोग पहुंच रहे है। बुधवार को मांडर प्रखंड परिसर में मांडर रेफरल अस्पताल परिवार की ओर से स्वास्थ चिकित्सा जाँच मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, विशिष्ट अतिथि प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, बीडीओ सुलेमान मुंडारी, सीओ विजय हेमराज खलखो, चिकित्सा प्रभारी किशोर कुल्लू ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही पारंपरिक तरीके से आमंत्रित अतिथि का महिलाओं ने स्वागत गान गाकर एवं लोटा पानी कर स्वागत किया।

लगाए गए 21 स्टॉल, 605 मरीज की मिला फायदा
विधायक नेहा तिर्की ने कहा की हेमंत सरकार की दूरदर्शिता के कारण ही इस तरह के आयोजन से गरीबों को फायदा मिल रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में मेले में कुल 21 विभिन्न स्वास्थ जाँच के स्टॉल लगाए गए थे जिनमें कुल 605 मरीजों की जांच कर उपलब्ध दवाइयां मुहैया कराई गई।

मेले में सामान्य रोगी, नेत्र रोगी, टीवी रोगी, दाँत रोगी, चर्म रोगी, बाल रोगी, स्त्री रोगी, प्रसव, कैंसर, योगा, बीपी, सुगर, परिवार कल्याण सहित अन्य विभाग के स्टॉलों पर चिकित्सको एवं सहयोगियों द्वारा मरीजों की जाँच कर दवा सुलभ की गई। स्वास्थ मेला में पूर्व मंत्री सह कार्यकारी उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश काँग्रेस बंधु तिर्की भी पहुँचे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन समय अंतराल पर होती रहनी चाहिए। सबसे ज्यादा भीड़ महिला चिकित्सा काउंटर और जांच स्टॉल पर उमड़ी, जिसका काफी अच्छे से प्रबंधन चिकित्सक और कर्मी कर रहे थे।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम की सफल बनाने में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी का सराहनीय योगदान रहा। जिसमें डॉ. स्वाति सिन्हा, डॉ. रंजना सहाय, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. उमा कुमारी, डॉ. रीता कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. दिपक कुमार, हीरा प्रसाद, विद्या कुमारी, उमा कुमारी, राजेश कुमार, चंदन ठाकुर, सोना, सरस्वती कुमारी वाजपेयी, मुरारी प्रसाद, होसे उरांव, मंगा उरांव, जमील अख्तर, तबारक खान सहित अन्य मौजूद थे।










