झारखंड : साहिबगंज में सरेआम दुकानदार को गोली मारी, मौत; पैदल ही भाग निकले अपराधी

A shopkeeper was shot dead in Sahibganj; the criminals fled on foot

साहिबगंज में फिर से गोली बारी की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड पर रविवार रात करीब 8 बजे अपराधियों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी.

पूरी घटना चाणक्या होटल और चैती दुर्गा मंदिर के बीच घटी है. जहां संजीव कुमार साह उर्फ गुड्डू साह अपनी जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बैठे थे, तभी दो बदमाशों दुकान में आकर उनके ऊपर गोली चला दी.

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन- फानन में संजीव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं इस पूरे वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. इघर, पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close