सिपाही से था पत्नी का अफेयर, गुस्से में पति ने किया ऐसा कांड, कि पुलिसवालों के भी रौंगटे खडे़ हो गये

Love Affair : सिपाही से अवैध संबंध के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी पर झूल गया। मौत के पहले पति ने एक VIDEO भी बनाया है, जिसमें वो घटना को लेकर अपनी बातें कही है। मामला यूपी के इटावा का है, जहां पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति ने बीबी की गला दबाकर हत्या कर दी फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गया। घर से दो शव निकले तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अवनीश ट्रक ड्राइवर था। वह दिल्ली जाने वाला था, उससे पहले ही घर में फांसी पर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी का आपस में झगड़ा होता रहता था. चार-पांच महीने से वह घर पर ही रह रहा था. जिस पड़ोसी सिपाही पर आरोप लगाए हैं वह यहां नहीं रहता है।
इटावा के सैफई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला चैनसुख का है, जहां बीती रात पति-पत्नी के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, मृतक अवनीश उर्फ मनोज (30) ने पहले अपनी पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद घर में छत पर लगे लोहे के जाल से रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। परिवार में दंपति का 8 वर्ष का एक बेटा बचा हुआ है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अवनीश ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था। उस वीडियो में वो कहता है कि मेरी पत्नी सोनम के पड़ोस में रहने वाले सिपाही के साथ अवैध संबंध है और वह उसके साथ बात करती है. इसलिए मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और अब खुद आत्महत्या करने जा रहा हूं. वहीं, दूसरे वीडियो में अवनीश ने बेसुध पड़ी अपनी पत्नी को दिखाया और बच्चे को दिखाया. इसमें वो कहता है कि मेरी पत्नी मर चुकी है और इस हत्या का दोष परिवार और रिश्तेदारी में किसी को ना दिया जाए।









