Crime News: नकली पुलिस बन फिल्मी स्टाइल में कैश-ज्वेलरी की चोरी

देवघर। देवघर में एक घर में रविवार रात पुलिस की वेश में आए बदमाशों ने घर से कैश, गहना व अन्य सामान लूट लियए। घटना के संबंध में बताया गया कि देर रात 10 से 12 की संख्या में बदमाश अनवर अंसारी के घर पर आए।

सभी ने अपने आप को मोहनपुर थाना पुलिस बता घर खाेलने काे कहा। घर खोलने के बाद सभी बदमाश घर में घुस गए और पिस्तौल, लाठी-डंडे के बल पर मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। खुद को पुलिसकर्मी बता घर में छानबीन करने लगे। ऐसे में विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

इस दौरान उसके हाथ ही अंगुली टूट गई। साथ ही सर भी फट गया। उसके बचाने के लिए पत्नी आई तो उसके साथ भी उन लोगों ने मारपीट किया। फिर जबरन आलमारी का चाबी ले लिया। आलमारी खोलकर 35 हजार कैश, गहना और अन्य सामान लूट ले गए।

बदमाशों ने सोने का कानबाली, कर्णफुल सहित करीब 50 हजार के गहना लूट लिए। वहीं, कपड़ा, बर्तन भी लेकर चले गए। इसके बाद जहां-तहां सामान बिखेर दिया।

Related Articles

close