CRIME NEWS: क्रिकेट, कुल्हाड़ी और कत्ल: 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का सच उजागर, CCTV ने खोल दिया रंजिश का राज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में 15 साल का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरी कहानी सामने ला दी।

CRIME NEWS घटना का हाल

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला निवासी नितिन जाटव (17) रविवार की दोपहर शौच के लिए निकला था। घर के पास जंगल में जाने के दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसे हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CRIME NEWS पड़ोसी पर लगाया गया आरोप

मृतक के परिजनों ने पड़ोसी श्रीकांत झा पर हत्या का आरोप लगाया, क्योंकि पहले झगड़े के दौरान उसने धमकी दी थी। पूछताछ में श्रीकांत ने साबित किया कि वह घटना के समय किसी कार्यक्रम में था।

CCTV ने उजागर किया सच

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और पता चला कि हत्या करने वाला कोई और था। वारदात के पीछे खड़े नाबालिग आरोपी को कुल्हाड़ी लेकर जाते हुए कैमरे में कैद किया गया। गिरफ्तार नाबालिग ने पूछताछ में अपनी क्रूर हरकत कबूल की और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी पुलिस ने जब्त कर ली।

CRIME NEWS क्यों हुआ कत्ल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्रिकेट मैच के दौरान नितिन से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने मन में रंजिश पाल ली थी। हत्या वाले दिन उसने नितिन को अकेला शौच के लिए जाते देखा और पीछे से तीन बार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

close