Jharkhand News: अस्पताल में कैदी ने की बड़ी वारदात, सिपाही संग वारदात कर कैदी हुआ फरार

Hazaribag News: झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। एक कैदी ने सिपाही की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना हजारीबाग की बताई जा रही है। कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी देखरेख में एक सिपाही को तैनात किया गया था। आज कैदी ने सिपाही की हत्या कर दी और फिर वार्ड से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कैदी मो शाहिद अंसारी ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चौहान की हत्या कर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना पाते ही हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष समेत कई पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे है। सजायाफ्ता कैदी था मो शाहिद अंसारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी था। उस पर हत्या के कई मामले बोकारो में दर्ज बताया जाता है। कुछ दिनों से उसका इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसके सुरक्षा में जिला बल के पुलिस कर्मी चौहान हैंबरॉम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार फरार कैदी बोकारो चास के रहनेवाला है। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम फरार कैदी की तलाश कर रही है। हालांकि यह वारदात कैसे हुई यह भी एक गंभीर जांच का विषय है। इसे सुरक्षा में गंभीर चूक के तौर पर दी देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close